Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन ट्रायल

Simdega : सिमडेगा जिला के 19 स्थलों पर 75 पंचायत के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा चुका है. जिसमें 16 वर्ष से कम उम्र सीमा के 800 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. शुक्रवार को इसी क्रम हॉकी सिमडेगा द्वारा संत जेवियर उच्च विद्यालय बरवाडीह में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें कई पंचायत के 16 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवती पहुंचे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बता दें कि सिमडेगा हॉकी द्वारा एक कार्यक्रम चला जा रहा है. `हॉकी सिमडेगा का महाभियान छुपा ना रह जाए एक भी प्रतिभावान`. इसके तहत तीन चार पंचायत को एक जगह मिलाकर सिमडेगा जिला सभी 94 पंचायतों के 24 स्थलों में 16 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवतियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है. इसमें चयनित खिलाड़ियों को मिलाकर टीम का गठन किया जा रहा है. इस टीम को सिमडेगा जिला स्तरीय सब महिला और पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में खेलने का अवसर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/long-live-atiq-ahmed-and-slogans-of-yogi-modi-murdabad-in-patna/">पटना

में अतीक अहमद अमर रहे और योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे
हॉकी सिमडेगा के पंखरासियुस टोप्पो की उपस्थिति में शुक्रवार का ट्रायल आयोजित किया गया. इसको सफल बनाने में मुख्य रूप से संत जेवियर उच्च विद्यालय बरवाडीह के प्रधानाचार्य फादर ब्रिटस, कोच एंटोनिया सोरेंग, अनिल केरकेट्टा, असीम इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही. [caption id="attachment_615526" align="alignnone" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/21rc_m_127_21042023_1.jpg"

alt="चयन ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी" width="1040" height="780" /> चयन ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी[/caption]

22अप्रैल को इन स्थलों में होगा चयन ट्रायल

कोलेबिरा प्रखंड दक्षिणी प्रभाग के लिए 22अप्रैल की सुबह 08 बजे अघारमा विद्यालय के मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया है. जिसमें अघरमा पंचायत, शाहपुर पंचायत और बरसलोया पंचायत के महिला-पुरुष हॉकी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही