Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल का खुलवाया ताला, विवाद की वजह से 17 नवंबर से था बंद

Simdega : जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत डोमटोली पंचायत के घासीलारी ग्राम में स्थित आर सी प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला खोल दिया गया. शिक्षक नियुक्ति को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति और वहां के ग्रामीणों के बीच मतभेद होने के कारण 17 नवम्बर से स्कूल में ताला जड़ दिया गया था. ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया था. इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे थे. शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में उत्पन्न मतभेद के कारण वहाँ के ग्रामीणों विद्यालय में ताला जड़ दिया था और स्कूल खोलने को तैयार नहीं थे. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/chief-minister-livestock-development-scheme-in-jharkhand-behind-the-fixed-target/">झारखंड

में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तय लक्ष्य से पीछे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sss-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मीटिंग के बाद अंतत: बनी बात

विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीण एक साथ बैठक करने को तैयार नहीं थे. अंततः जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार एवं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज ने कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय में आकर कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख, डोमटोली पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की. उसके बाद घासीलारी अवस्थित आर सी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्हें समझाते बुझाते विद्यालय में जड़े ताले को खुलवाया गया. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-17-people-did-not-build-pm-house-even-after-taking-money-bdo-served-notice/">धनबाद

: पैसा लेने के बाद भी 17 लोगों ने नहीं बनाया पीएम आवास, बीडीओ ने थमाया नोटिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sss-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

बच्चों को शिक्षा से नहीं कर सकते वंचित- विनोद कुमार

जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार ने ग्रामीणों से कहा इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का मौलिक अधिकार है शिक्षा प्राप्त करना, जिसे कोई रोक नहीं सकता. आपकी जो भी समस्या है हम मिल बैठकर दूर करेंगे. परंतु आप बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में ना रोकें. इस विद्यालय में आपके ही गांव के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि आपके द्वारा जड़े ताले को आप खोल दें और बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने दें. उनके अनुरोध पर ग्रामीणों ने उनकी बातों को समझते हुए प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी हरीश कुमार के सामूहिक प्रयास से विद्यालय में जड़े गये ताले को खोला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही