Search

 
 
 

सिमडेगा : पेड़ से टकराया ट्रेलर, चालक की मौत

 
Simdega : सदर थाना क्षेत्र के सरईपानी अरानी के पास ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गयी. चालक की पहचान जमशेदपुर निवासी हीरा सिंह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेलर जमशेदपुर से राउरकेला की तरफ जा रहा था. इसी दौरान शायद चालक को झपकी लग गयी और ट्रेलर एनएच सड़क से नीचे उतर गया और पेड़ से ठकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. (पढ़ें, कोर्ट">https://lagatar.in/protest-across-the-state-against-court-fee-hike-jharkhands-lawyers-are-away-from-judicial-work/">कोर्ट

फीस वृद्धि का राज्य भर में विरोध, न्यायिक कार्यों से दूर हैं झारखंड के वकील)

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चालक को बाहर निकाला

घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दयानंद कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर में फंसे चालक को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.  पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना में बिजली का तार टूट गया. तार में लाइन होने के कारण ट्रेलर में भी करंट आ गया था. इसे भी पढ़ें : रामनाथ">https://lagatar.in/ram-nath-kovind-has-fulfilled-bjps-political-agenda-mehbooba-mufti/">रामनाथ

कोविंद ने बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया : महबूबा मुफ्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही