Search

 
 
 

सिमडेगा: पुलिस अधिकारियों का तबादला, इंस्पेक्टर भिखारी राम को मिला सदर थाना का अतिरिक्त प्रभार

सिमडेगा में पुलिस विभाग के कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के लिए चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. वहीं एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
 

Simdega: सिमडेगा में पुलिस विभाग के कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के लिए चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. वहीं एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सदर थाना प्रभारी थानेदार का कमान संभाल रहे सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक  के रूप में पदस्थापित किया गया है. 

 

वहीं सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र मुर्मू,जो पूर्व में कुरडेग थाना में पदस्थापित थे, उन्हें बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी क्रम में एसआई विद्यासागर चौरसिया को पुलिस केंद्र सिमडेगा से स्थानांतरित कर कुरडेग थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. 

 

जबकि एसआई सच्चिदानन्द गुप्ता को पुलिस केंद्र से गिरदा ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में भेजा गया है. इसके अलावा पुलिस निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा अंचल से थाना प्रभारी,सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही