Search

 
 
 

सिमडेगाः महिला को धमकी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

जलडेगा थाना क्षेत्र में महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में महिला के आवेदन पर जलडेगा थाने में कांड संख्या 23/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
 
गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते पुलिस अथिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में महिला के आवेदन पर जलडेगा थाने में कांड संख्या 23/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था.  

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलडेगा थाना क्षेत्र के ढिंगुरपानी पापरापानी निवासी रोशन किस्पोटा थाने में आवेदन देकर बताया था कि उसकी पत्नी असरीता बारला के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कर रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद सिमडेगा एसपी के निर्देशन एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में खरवागढ़ा गंझू टोली का जीतेन्द्र नायक व मनोहरपुर के धानापली का यशवंत महतो उर्फ छोटू शामिल है.छापेमारी टीम में ओपी प्रभारी सजल धान, एसआई कुन्दन कुमार राव, एएसआई दुर्योधन उरांव व जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही