Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : 38 किलो चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
 Simdega :   सिमडेगा में 38 किलो चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. जानकारी के अनुसार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बांसजोर में 38 किलो चांदी के साथ दो तस्करों को पकड़ा. बरामद हुई चांदी की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रूपये बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : PSA">https://lagatar.in/inauguration-of-psa-plant-sanjay-seth-protested-said-the-plant-is-made-of-pm-cares-fund-it-is-incomprehensible-to-inaugurate-cm/">PSA

 प्लांट का उद्घाटन: संजय सेठ ने किया विरोध, कहा- PM केयर्स फंड से बना है प्लांट, सीएम का उद्घाटन करना समझ से परे

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर भारी मात्रा में चांदी लेकर ओडिसा से झारखंड की ओर आ रहे है.  सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा बांसजोर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में एक गाड़ी से भारी मात्रा में चांदी बरामद की गयी. पकड़े गये तस्करों से पुलिस से पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही