Simdega: सिमडेगा से नई दिल्ली की यात्रा साइकिल से पूरी करनेवाले विश्वम्भरनाथ नायक शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले. नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिलकर विश्वम्भरनाथ ने उन्हें अपनी इस यात्रा का उद्देश्य बताया. उन्होंने अपनी इस यात्रा का नाम "परिचय यात्रा" रखा है. बता दें कि उन्होंने सिमडेगा से नई दिल्ली तक की 1421 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से 23 दिनों में तय की. नायक सिमडेगा के मोर मिट्टी संगठन के सह-संस्थापक हैं. वे सिमडेगा जिले के विभिन्न सामयिक विषयों के लिए इस यात्रा पर निकले हैं. इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good
News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे [wpse_comments_template]
News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे [wpse_comments_template]
Leave a Comment