Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगाः बिना काम कराये मनरेगा योजना से 1 लाख 25 हजार की निकासी

Advertisement
Advertisement
Simdega: सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा लूट का केंद्र बना हुआ है. फर्जी मस्टर रोल बनाकर योजना की राशि की निकासी की जा रही है. मामला पाइकपारा पंचायत का है, जहां देवबाहर गिडरा गांव में मनरेगा योजना के तहत मोरम रोड जो कि भूषण डुंगडुंग गिंडरा से गढाटोली कोंनसेरा सीमा तक 1 किलोमीटर तक स्वीकृत है. योजना की प्राक्कलित राशि ₹493000 है. जिसमें एक लाख 25 हजार रुपए कार्य प्रगति पर दिखाते हुए फर्जी मस्टर रोल तैयार कर राशि निकाल ली गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/11-3.jpg"

alt="" width="540" height="1170" /> इसे भी पढ़ें-लेटलतीफी">https://lagatar.in/the-congress-leadership-should-not-have-to-pay-the-price-for-the-delay-and-negligence/">लेटलतीफी

और लापरवाही की कहीं कीमत न चुकाना पड़े कांग्रेस नेतृत्व को !

मनरेगा वॉच ने किया मामले का खुलासा

मनरेगा वॉच की टीम ने 28 दिसंबर को जब स्थल जांच करायी तो वहां पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं पाया गया. जबकि 18 मजदूरों का नाम मस्टर रोल में दर्ज है. 25 अक्टूबर से 23 दिसंबर तक यह काम पेपर पर कराया गया. कुल ₹125000 की फर्जी निकासी कर ली गई. इस योजना का मस्टर रोल 24 दिसंबर से 4 जनवरी तक 10 मजदूरों के नाम से सृजित की गई थी. जबकि इन दिनों में इस योजना में एक भी मजदूर कार्य नहीं कर रहे थे. मनरेगा वॉच के संयोजक जेम्स हैरेंज में सिमडेगा उप विकास आयुक्त को पत्र लिख मनरेगा की धारा 29 के प्रावधानों के तहत सक्षम पदाधिकारी से जांच कराने की मांग की है. साथ ही इस फर्जीवाड़े में शामिल कर्मियों के ऊपर कार्रवाई करने की भी मांग की है. इसे भी पढ़ें-पंजाब">https://lagatar.in/punjab-cms-clarification-no-security-lapse-farmers-wanted-to-meet-pm/">पंजाब

CM की सफाई – सुरक्षा में चूक नहीं, पीएम से मिलना चाहते थे किसान
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही