Search

 
 
 

सिमडेगा : कोलेबिरा में धारदार हथियार से महिला की हत्या

 
Simdega/Kolebira:  कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरवाडीह मोड़ निवासी 65 वर्षीय शांति देवी पति स्व राजेश्वर साहू की ग्राम बोकबा निवासी बजरंग साहू ने आपसी दुश्मनी में धारदार हथियार से वार का हत्या कर दी. मृतक की बहु (पतोहु) रुक्मिणी देवी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो बाजार से सब्जी लेने के लिए गई हुई थी. उसके घर में उनकी सास और दोनों बेटियां थीं. जैसे ही उसे उसे सूचना मिली बाजार से घर पहुंची. घर पहुंचने पर पता चला कि बोकबा निवासी बजरंग साहू घर आया और मारपीट करने लगा. बेटियों को भी नहीं छोड़ा. हालांकि बीच बचाव में उनके हाथ और पैर में बस चोटें लगी. वहीं उनकी सास को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दिया. कोलेबिरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है,शव का अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, घटना के बाद मौके से आरोपी फरार है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-children-are-being-made-to-transport-bricks-and-clay/">हजारीबाग

: बच्चों से करायी जा रही ईंट-मिट्टी की ढुलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही