Search

 
 
 

सिमडेगा: महिला का गला धारदार हथियार से काटा, अस्पताल में भर्ती

जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र में पहाड़टोली जंगल से एक महिला घायल अवस्था में मिली. महिला के गले को धारदार हथियार से काटा गया है.
 

Simdega: जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र में पहाड़टोली जंगल से एक महिला घायल अवस्था में मिली. महिला के गले को धारदार हथियार से काटा गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को ओडिशा के बीरमित्रपुर अस्पताल भिजवाया. जानकारी के मुताबिक, महिला की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. पीड़िता की पहचान मीरा तिर्की के रूप में हुई है. वह ओडिशा की रहने वाली है.

इधर मामले की जानकारी देते हुए बांसजोर जिला परिषद के सदस्य सेमरॉम पॉल ने बताया कि यह मामला एक व्यक्ति की दो शादी से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि ओडिशा की रहने वाली महिला मीरा तिर्की बांसजोर निवासी किसी बागे नाम के शादीशुदा व्यक्ति के साथ दूसरी पत्नी बनकर रहती थी. जिसके चलते दोनों में विवाद चल रहा था. इसी को लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के कुछ ही देर बाद मीरा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया और उसे जंगल में फेंक दिया गया. उसकी अत्यंत नाजुक बनी हुई है. इधर, थाना प्रभारी मिर्जा उरांव ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही