Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : अर्जुन मुंडा से महिलाओं ने की शिकायत, राशन नहीं दे रहे डीलर समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega: गुरूवार को सैकड़ों महिला ने स्थानीय सांसद सह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को आवदेन देकर राशन डीलर पर कारवाई की मांग की. महिलाओं ने बताया कि वे लोग सरईपानी, प्रखण्ड- कोलेबिरा, जिला- सिमडेगा के निवासी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गाँव के ही जन वितरण प्रणाली दुकान का डीलर प्रिसिला मिंज के द्वारा ग्राम- सरईपानी के गरीब कार्डधारियों को कम राशन दिया जाता है. समय पर राशन नहीं देते हैं और अभद्र व्यवहार लाभुकों के साथ की जाती है. इससे पूर्व इसकी सूचना कई बार पदाधिकरी एवं प्रखण्ड में दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वर्तमान में कुछ कार्डधारियों को दो महीना, कुछ कार्डधारियों को तीन महीना से राशन नहीं मिला. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/criminals-are-fearless-in-jharkhand-people-are-in-fear-babulal-marandi/">झारखंड

में अपराधी बेखौफ, डर में जनता : बाबूलाल मरांडी
दूसरी खबर

झामुमो की बैठक, चुनाव की तैयारी में जुटने आह्वान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/12rc_m_209_12102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Simdega:  कोलेबिरा हाई स्कूल मैदान में झामुमो की बैठक हुई जिसमें झामुमो जिला समिति और केंद्रीय समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक का संचालन जिला सचिव सफीक खान ने किया. बैठक में कोलेबिरा प्रखंड समिति के पदाधिकारी और कोलेबिरा प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि लोकसभा चुनाव बहुत निकट आ गया है. इसलिए प्रखंड से लेकर पंचायत तक सभी पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए जी-जान से लग जाना है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने की जरूरत है. प्रखंड और पंचायत के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में तेजी लाना है. ताकि हम समय पर लोक सभा चुनाव के लिए मजबूती के साथ तैयार रहें. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-conspiracy-foiled-three-ieds-and-spike-hole-recovered/">चाईबासा

: नक्सलियों की साजिश नाकाम, तीन आईईडी और स्पाइक होल बरामद

कई लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई

बैठक में कुछ नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव मो सफीक खान, जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष फूलकुमारी समद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील सुरीन, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमराय बा, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश टोप्पो, जिला ब्योवसायिक मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, प्रखंड सचिव वकील खान, प्रकाश बागे, जस्टिन डांग, ज्योतिष लुगुन, समीर हाश्मी, सन्नी रिजवान, सेवन सुरीन देओनिस लकड़ा, बृष डुंगडुंग समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. तीसरी खबर

पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/12rc_m_210_12102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> खेल में मिल रहा है सुनहरा अवसर : सन्देश एक्का Simdega: जलडेगा प्रखंड के टांगिया में एचजीआर क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मैच लंबोई बनाम नारोडेगा के बीच में खेला गया, जिसमें लंबाई की टीम 1-0 से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच सियारमुंडा बनाम पाइतोनो के बीच हुआ. इसमें दोनों ही टीमें बराबरी पर रही. पेनल्टी शूटआउट में पाइतोनो की टीम 2-1 से जीत दर्ज की. इस मौके पर विजेता एवं उपविजेता और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को क्रमशः 15000, 12000 एवं ₹5000 का नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बाबूराम लकड़ा, आशीष सिंह, रवि बड़ाईक,रसाल खलखो, संध्या डांग, मुखिया बालमुनि लुगुन, खेल अध्यक्ष विजेश तोपनो, कोषाध्यक्ष फबीयन तोपनो, सचिव नरेश बड़ाईक,पंचायत समिति जयति देवी आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही