Search

 
 
 

धनबाद को 24 रनों से हरा कर सिमडेगा ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट का खिताब जीता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सिमडेगा ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट का खिताब अपने नाम कर लिया. शुक्रवार को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में धनबाद को 24 रनों से हराया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम 37.1 ओवर में 75 रनों पर आउट हो गई. आरुषि गोडियाल ने 35 और रोशनी कुमारी ने 12 रन बनाए. वहीं सविता कुमारी ने 19, शिफा हसन ने 16, महारानी मुर्मू ने सात रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए. बाद में धनबाद की टीम 31.1 ओवर में 51 रनों पर आउट हो गई. लक्ष्मी कुमारी और किरण कुमारी ने आठ-आठ रन बनाए. सिमडेगा की प्रियंका लूथरा ने आठ रन पर चार विकेट लिए और इस प्रदर्शन के आधार पर वह प्लेयर आफ द फाइनल चुनी गईं. पायल कुमारी, रोशनी कुमारी और पिंकी बैद्यकर ने दो-दो विकेट लिये. बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जेएससीए के कोषाध्यक्ष राजीव बधान, पूर्व सचिव राजेश वर्मा व संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार राशि प्रदान की. इस अवसर पर डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव उत्तम वश्विास व संयुक्त सचिव बीएच खान भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: Agnipath">https://lagatar.in/17-trains-opening-or-passing-through-dhanbad-canceled-against-agnipath-scheme/">Agnipath

Scheme के खिलाफ धनबाद से खुलने या गुजरने वाली 17 ट्रेन रद्द [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही