Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : लीडरशिप डेवलपमेंट के तहत कार्यशाला का आयोजन

Simdega : कोलेबिरा स्थित एस के बागे महाविद्यालय में पीरामल फाउंडेशन के द्वारा यूथ लीडरशिप डेवलपमेंट के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर पीरामल फाउंडेशन की कार्यक्रम प्रबंधक दीपशिखा कुमारी ने बताया कि कैसे आज के युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं. कैसे अपने समुदाय के बीच रह कर समस्याओं को पहचान कर उसका समाधान निकाल सकते हैं. मौके पर पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलोशिप कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी गई. इस मौके पर सिमडेगा जिले के गांधी फैलो तनुश्री सरकार, सत्या सिंह, रोहित राज और तनुमोय ने अपने कार्य अनुभवों को साझा किया. इसे भी पढ़ें:जिंदा">https://lagatar.in/former-minister-yogendra-saav-is-alive-police-is-conducting-trial-of-his-murder-case/">जिंदा

हैं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, उनकी हत्या की केस का ट्रायल करा रही पुलिस

बच्चे में विकसित होगा नेतृत्व क्षमता

वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अनूप गुप्ता और प्रो. देशबंधु शास्त्री ने बताया कि इस तरह का ये पहला कार्यक्रम है जो पीरामल फाउंडेशन के द्वारा किया गया है. हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़ कर नेतृत्व क्षमता का विकास कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर पाएंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अनूप गुप्ता, प्रो. वी बी शास्त्री, प्रो. बालमुकुंद प्रसाद, प्रो. रमेश प्रसाद, डा. सूचित सिन्हा, डॉ. रीना जया कुमारी, प्रो. रोजलिया, NAAC सहयोगी भुवन पटनायक, प्रो सुचित सिन्हा, डा रश्मि वर्मा एवम विध्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-dhullu-mahato-sought-permission-from-the-court-to-attend-the-session/">धनबाद

: विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट से मांगी विस सत्र में भाग लेने की अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही