Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जिप अध्यक्ष ने एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण, मिली कई गड़बड़ियां

Simdega :  जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने बांसजोर प्रखंड में बन रहे एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मालूम चला कि यहां ठेकेदार द्वारा व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. घटिया किस्म के ईट और बालू का उपयोग किया जा रहा है. बिना किसी इंजीनियर और संवेदक के प्रतिनिधि के द्वारा काम हो रहा था. वहीं विद्यालय प्रांगण में पीसीसी निर्माण कार्य में भी काफी अनियमितता दिखी. जमीन की मिट्टी पर ही ढलाई कर पीसीसी पथ निर्माण किया जा रहा था. वहीं लोकल मजदूरों को कम भुगतान देकर कई महीनों से कार्य करवाया जा रहा है. ज्यादातर मजदूर बाहर से आकर काम कर रहे थे. सीमेंट की मात्रा भी कम प्रयोग किया जा रहा था. इसे देख जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने वहां पर मौजूद बीपी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि से बात की. उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कोई भी जानकारी नहीं दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbb-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mou-signed-between-bit-sindri-and-texim-iit-ism/">धनबाद:

बीआईटी सिंदरी व टेक्सिम आईआईटी आईएसएम के बीच हुआ एमओयू

ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई हो- जिप अध्यक्ष

जिला परिषद अध्यक्ष ने जब फोन पर ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने कहा कि मेरा 8 जगहों पर काम चल रहा है. सभी जगहों पर इसी तरह काम कर रहे हैं. किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं है. आप क्या हैं... जो यह जांच कर रहे हैं. यह जांच का विषय नहीं है. यहां केंद्र की टीम जांच करेगी. जिला वाला कोई नहीं होता जांच करने वाला. ऐसी स्थिति देख जिला परिषद अध्यक्ष ने इसकी शिकायत उपायुक्त आर रॉनिटा और संबंधित पदाधिकारियों से करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग न हो और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbbb-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें:पंकज">https://lagatar.in/high-court-refused-to-give-bail-to-pankaj-mishra/">पंकज

मिश्रा को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही