Search

 
 
 

सिंदरी : गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

 
Sindri : निर्माणाधीन हिन्दूस्तान उर्वरक एवंं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ है. गैस सिलेंडर फटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल मजदूर की पहचान राकेश मंडल के रूप में हुई है. हादसे के बाद मजदूरों के बीच अफरा- तफरी मच गयी. आनन-फानन में घायल मजदूर को जालान अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया. घायल मजदूर हर्ल के अंतर्गत कार्य में लगे ड्रिपलेक्स कंपनी में कार्यरत था. पढ़ें - ड्रैगन">https://lagatar.in/dragon-moves-talks-here-chinese-army-maneuvers-near-pangong-lake-video-surfaced/">ड्रैगन

की चाल, इधर बातचीत, उधर पैंगोंग झील के पास चीनी सेना ने किया युद्धाभ्यास, वीडियो सामने आया
इसे भी पढ़ें - अरुणाचल">https://lagatar.in/arunachal-pradesh-19-workers-engaged-in-construction-work-on-china-border-killed-feared-drowning-in-kumi-river/">अरुणाचल

प्रदेश : चीन बॉर्डर पर निर्माण कार्य में लगे 19 मजदूरों की मौत, कुमी नदी में डूबने की आशंका

ड्रिपलेक्स कंपनी में कार्य के दौरान लापरवाही बरती जाती है

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑक्सीजन रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था. वहीं पर ठेका मजदूर राकेश कार्य कर रहा था. तभी अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और उसी के चपेट में आने वो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद हर्ल के पदाधिकारियों एवं उक्त कंपनी के लोगों ने उसे अस्पताल ले गया. इधर अन्य मजदूरों का आरोप है कि ड्रिपलेक्स कंपनी में कार्य के दौरान सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती जाती हैं. वहीं घटना के बाद मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो ने अस्पताल जाकर घायल का हालचाल लिया. इसे भी पढ़ें - गिरावट">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-sensex-fell-by-269-points-hcl-tech-shares-fell-1-31-percent/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 269 अंक टूटा, एचसीएल टेक के शेयर 1.31 फीसदी लुढ़के [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही