Search

 
 
 

सिंदरी : कोयला लदे ट्रक जब्ती मामले में चालक व वाहन मालिक पर प्राथमिकी

 
Sindri : बलियापुर अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार द्वारा तिसरा माइनिंग से रामगढ़ जाने के क्रम में सोमवार की देर रात बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा पेट्रोल पंप के समीप और भिखराजपुर चौक से कोयला लदे 10 ट्रकों को जब्त किए जाने के मामले में सीओ की लिखित शिकायत पर बुधवार 12 जनवरी को चालक व वाहन मालिक पर बलियापुर थाने में धारा 379, 412, 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  अवैध रूप से ले जाया जा रहा था कोयला 

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान सभी वाहनों के ट्रांसपोर्टिंग चालान की वैधता समाप्त पाई गई. इससे स्पष्ट होता है कि कोयला अवैध रूप से ले जाया जा रहा था. बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि अंचलाधिकारी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई अनुसंधानकर्ता द्वारा की जाएगी. जब्त ट्रकों की संख्या है, 02 एडी 3323, जेएच 02 एन 74043, जेएच 02 एटी 0676, जेएच 02 एएस 8516, जेएच 02 एएस 2520, जेएच 02 यू 6395, जेएच 02 एटी 4783, जेएच 02 एबी 8805, जेएच 02 एक्यू 7496, जेएच 02 एएस 3596. यह भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/criminals-in-the-guise-of-police-looted-about-four-and-a-half-lakhs-from-the-collection-agent/">पुलिस

वेश में अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूटे लगभग साढ़े चार लाख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही