Search

 
 
 

सिंहभूम कॉलेज : गृह व समाजशास्त्र विभाग हटाने के विरोध में छात्रों ने कुलपति को भेजे सैकड़ों ई-मेल

Chandil : सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में गृह विज्ञान और समाजशास्त्र विषय को हटाने और वाणिज्य विभाग में एक शिक्षक के पद को समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया.
 

Chandil : सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में गृह विज्ञान और समाजशास्त्र विषय को हटाने और वाणिज्य विभाग में एक शिक्षक के पद को समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया. 

Uploaded Image

कुलपति को किया गया ईमेल

 

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) के बैनर तले छात्रों ने कुलपति के नाम ई-मेल भेजकर निर्णय वापस लेने की मांग की. वर्तमान में ग्रीष्मावकाश होने के कारण कॉलेज परिसर में बड़े कार्यक्रम की बजाय कुलपति को ई-मेल भेजो अभियान चलाया गया.

 

इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने ई-मेल भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस अभियान में अनीता, अफसा परवीन, रोहित प्रमाणिक, आशा समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल रहीं. कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने कहा कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज है. जहां ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ते है.

 

नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत लागू क्लस्टर व्यवस्था में कॉलेज से गृह विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की पढ़ाई हटाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही वाणिज्य विभाग में एक शिक्षक के पद को भी समाप्त करने की बात कही गई है.

 

उन्होंने बताया कि गृह विज्ञान विषय में करीब 1000 से 1500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है. इसके बावजूद संबंधित विषयों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, जनजातीय भाषा संथाली विषय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है.

 

इसके बावजूद शिक्षक के पद सृजित नहीं किए गए है. कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष कानू टुडू ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू क्लस्टर सिस्टम गरीब और मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच को मुश्किल कर सकता है.

 

इनकी ये है मांगे 

-गृह विज्ञान और समाजशास्त्र विषय को कॉलेज में यथावत रखा जाए.
-वाणिज्य विभाग में शिक्षक का पद समाप्त न किया जाए.
-विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप संथाली विषय में भी शिक्षक पद सृजित किया जाए.
-क्लस्टर व्यवस्था के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसकी व्यवस्था की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही