Search

 
 
 

Bokaro News :किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

चास मुफस्सिल थाने की पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी देवानंद कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया है. साथ ही किशोरी को भी बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Bokaro : बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाने की पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी देवानंद कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया है. साथ ही किशोरी को भी बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया गया. किशोरी के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी. इसमें आरोप लगाया था कि बिहार के लच्छी सरिया निवासी देवानंद कुमार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.


इस मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया था. मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही