Search

 
 
 

Bokaro News :  बंद घर का ताला तोड़ लाखों के सामान उड़ा ले गए चोर

जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र के तालगाड़िया मोड़ स्थित गांधाजोड़ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. विजय कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़ चोर नकदी, जेवरात समेत करीब 5 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए.
 

Bokaro :  जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र के तालगाड़िया मोड़ स्थित गांधाजोड़ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. विजय कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़ चोर नकदी, जेवरात समेत करीब 5 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए.

 

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा तीन माह से इलाज के सिलसिले में वेल्लोर गए है. चोरों ने इसी का फायदा उठाया और देर रात ताला तोड़ अंदर घुसे और पूरे घर को खंगाल डाला. चोर टीवी, इंडक्शन चूल्हा, इनवर्टर, महंगे कपड़े, जेवरात, नकदी सहित अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए.

 


घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब गृहस्वामी के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा गाय बांधने के लिए बगल स्थित घर पहुंचे. मुख्य दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ. आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद जब वे घर के अंदर गए तो देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी, लॉकर व बक्सों के ताले टूटे हुए हैं.

 


इसके बाद उन्होंने विजय कुमार मिश्रा और चिरा चास थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई जरूरी दस्तावेजों के साथ कीमती सामान गायब पाए गए.

 


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही