Search

SIR मतदाता सूची मैपिंग में पार्षद नहीं कर रहे हैं सहयोग - BLO

Ranchi: कर्बला चौक स्थित आजाद हाईस्कूल में चार बूथ बनाए गए हैं. जिसमें 224, 226, 227 और 228 शामिल है. जहां झारखंड SIR मतदाता सूची मैपिंग और सत्यापन कार्य के दौरान कई समस्याएं सामने आ रही हैं. बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के अनुसार, वार्ड पार्षद और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की ओर से सहयोग नहीं मिलने के कारण करीब 25 प्रतिशत लोग सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं.
 
बीएलओ ने बताया कि जब से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग कार्य चल रही है. इसमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हैं. जिसके कारण लोग सत्यापन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं. इसके अलावा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज कई मतदाताओं के माता-पिता और दादा-दादी के नाम वर्तमान रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे हैं. 

जिससे मैपिंग कार्य प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचते हैं, लेकिन मैपिंग और सत्यापन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता की कमी के कारण लोग उपस्थिति नहीं हो रही है.

बीएलओ के अनुसार, मतदाता सूची मैपिंग का अंतिम दिन 15 जून निर्धारित है, जिसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा. 20 जून को बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित होगा. इसके बाद 29 जून से 30 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा.

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 5 अगस्त को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी. सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही