Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अक्टूबर से पहले पूरा हो सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का काम : सुनील कुमार

Kaushal Anand
Ranchi : पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने सोमवार को सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण को लेकर संबंधित विभागों से लिये जाने वाले जमीन अधिग्रहण के मामलों को देखा. उसका डी-मार्केशन किया. इसमें यह बातें सामने आयीं कि फ्लाईओवर निर्माण को लेकर फिशरी, जैप, फॉरेस्ट की जमीन का एनओसी मिल चुका है. पोस्टल डिपार्टमेंट की ओर से एनओसी को लेकर जल्द ही चीफ ऑफिस को भेजा जायेगा. उम्मीद है कि जल्द ही एनओसी मिल जायेगा. उन्होंने इस मौके पर संबंधित विभाग के जमीन कहां-कहां ली जानी है. इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-big-action-by-bihar-police-30-cyber-criminals-arrested-in-10-districts/">पटना

: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जिलों 30 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

फ्लाईओवर से लोगों को जाम से मिलेगी राहत

विभागीय सचिव सुनील कुमार ने कहा कि अक्टूबर के पहले इसका काम पूरा हो जाये, ताकि लोगों को जल्द से जल्द जाम से राहत मिले और आवागमन सुगम हो. बता दें कि सिरमटोली से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोल चक्कर तक 2.34 किमी का फोर लेन फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. जिसकी कुल लागत 337.50 करोड़ है. राजेंद्र चौक से नेपाल हाउस की ओर उतरने वाला फ्लाइओवर का हिस्सा दो लेन का होगा. चार लेनवाले फ्लाइओवर की लंबाई 1632 मीटर और दो लेन वाले की लंबाई 295 मीटर होगी. सिरम टोली से राजेंद्र चौक तक फ्लाइओवर निर्माण के लिए लगभग सवा एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. इसमें सिरम टोली में 0.51 एकड़ और राजेंद्र चौक पर 0.81 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जायेगी. यह भूमि सरकारी है. जिसमें जैप ग्राऊंड, फिशरी डिपार्टमेंट, वन विभाग और डाक विभाग की जमीन शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें - बक्सर">https://lagatar.in/buxar-accident-of-pappu-yadavs-convoy-11-people-injured-vehicles-blown-up/">बक्सर

: पप्पू यादव के काफिले का एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही