Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में सिरफिरे ने प्रेमिका की मां की चाकू मारकर की हत्या

Advertisement
Advertisement

Dumka: जिले के जामा थाना क्षेत्र के बागझोपा गांव में बुधवार देररात एक युवक ने महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया. हालांकि परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला सिंधु देवी को दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. जिसमें देररात उक्त महिला की लड़की को उसके प्रेमी का फोन आता है कि वह उसके घर के बाहर खड़ा है. लेकिन प्रेमिका की मां उसे बाहर नहीं जाने दे रही थी. बार बार बुलाने पर भी जब लड़की बाहर नहीं निकली तो मनचले युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका के मां को ही चाकू मारकर कर बूरी तरह घायल कर दिया. पास में ही शादी समारोह होने के कारण इसका फायदा उठा आरोपी फरार हो गया.

प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की आशंका

मामले में बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग विगत चार माह से चल रहा था. घटना की रात मृतक महिला के पति दीपनारायण बाघोत घर में नहीं थे. वे एक शादी समारोह में शामिल होने दूसरे गांव गये थे. आरोपी प्रेमी सुजीत यादव बिहार के बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के रांगा गांव का रहनेवाला बताया जाता है. गुरुवार सुबह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. आरोपी युवक मृतक महिला की बेटी से शादी करना चाहता था. पुलिस मृतक के पति के बयान पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कांड संख्या 52/21 के तहत भादवि की धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया है. और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही