Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब नीति मामले में सिसोदिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई

NewDelhi : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सिसोदिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी द्वारा दाखिल प्रतिवेदन पर गौर करते हुए कहा कि वह जमानत याचिका पर दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर सुनवाई करेगी. सिसोदिया फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-india-will-become-a-developed-nation-by-2047-with-the-help-of-technology/">पीएम

मोदी ने कहा, Technology की मदद से भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र

विशेष अदालत ने सिसोदिया को  सीबीआई की हिरासत में भेजा

SC ने पहले कहा था कि जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध कर सकते हैं. आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गिरफ्तार सिसोदिया को यहां एक विशेष अदालत ने सोमवार को पांच दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया था. अदालत ने कहा था, उचित व निष्पक्ष जांच के लिए आवश्यक है कि उनसे पूछे गये सवालों के उचित तथा वैध जवाब मिलें और इस अदालत की राय में यह आरोपी की हिरासत में पूछताछ से ही संभव है. इसे भी पढ़ें :सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-justice-km-joseph-said-i-am-a-christian-yet-i-like-hinduism/">सुप्रीम

कोर्ट के न्यायाधीश केएम जोसेफ ने कहा, मैं ईसाई हूं, इसके बावजूद हिंदू धर्म मुझे पसंद है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही