Search

 
 
 

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितता के मामले में झारखंड CID ने बड़ी कार्रवाई की है.
 
दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितता के मामले में झारखंड CID ने बड़ी कार्रवाई की है. CID ने JSSC-CGL परीक्षा के संचालन से जुड़े सोमांश प्रकाश और उसके सहयोगी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें: 

 

CID के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सोमांश प्रकाश, पिता भरत जी तिवारी, मूल रूप से रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित संत नगर में रह रहा था.

 

वहीं दूसरे आरोपी राहुल कुमार, पिता संजय कुमार मिश्रा, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के चांदसराय का रहने वाला है. राहुल कुमार भी वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रह रहा था.

 

CID के मुताबिक, सोमांश प्रकाश JSSC-CGL परीक्षा के संचालन से संबंधित कार्यों से जुड़ा था. जांच के दौरान उसके सहयोगी राहुल कुमार की भूमिका भी सामने आई. दोनों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही