Search

 
 
 

अभिजीत पावर प्लांट से स्क्रैप चोरी रोकने के लिए हो एसआईटी का गठन : प्रतुल शाहदेव

 

चंदवा और बालूमाथ के कुछ कबाड़ी दुकानों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता

Chandwa : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार पुलिस के द्वारा अभिजीत प्लांट से चोरी हुए 25 टन स्क्रैप की बरामदगी का स्वागत किया है. प्रतुल ने कहा कि अभिजीत पावर प्लांट से लगातार पुलिस की दबिश के बावजूद चोरी थम नहीं रही. लगातार हो रही स्क्रैप की चोरी पुलिस के लिए चुनौती है. प्रतुल ने कहा कि इन स्क्रैप चोरों का सीधा कनेक्शन बालूमाथ और चंदवा के कुछ कबाड़ी दुकान वाले माफिया तत्वों से भी है. लातेहार पुलिस को चाहिए कि वह इन कबाड़ी दुकानों के स्टॉक को खंगाले और दुकान मालिकों से गहन पूछताछ करे. प्रतुल ने कहा कि जब तक स्क्रैप चोरी के पीछे के सफेदपोशों को एक्सपोज नहीं किया जाएगा, तब तक इस चोरी को रोकना मुश्किल है. प्रतुल ने लातेहार पुलिस कप्तान से आग्रह किया कि वह इस स्क्रैप चोरी को रोकने के लिए एसआईटी का गठन करें. इस रैकेट के पीछे के सफेदपोशों को बेनकाब करने का अभियान चलाएं. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-chhattisgarhs-truck-driver-was-killed-and-hanged-accused-arrested/">रांचीः

छत्तीसगढ़ के ट्रक चालक की हत्या कर फंदे से लटकाया था शव, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही