Search

 
 
 

सीतामढ़ी: वरमाला के बाद स्टेज पर हुई दूल्हे की मौत, पसरा मातम

 
Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बुधवार की रात एक शादी समारोह में जयमाला की रस्म के बाद स्टेज पर ही दूल्हे की मौत हो गई. मौत का कारण डीजे को माना जा रहा है. डीजे की आवाज से दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है. इस घटना से दोनों परिवार ही नहीं, बल्कि गांव और इलाके में मातम जैसा माहौल है. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fasting-of-manohar-mahto-displaced-by-swarnrekha-dam-continues-on-10th-day/">आदित्यपुर

: स्वर्णरेखा डैम के विस्थापित मनोहर महतो का अनशन 10वें दिन भी जारी

क्या है मामला ?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस पूरे मामले में बताया गया कि सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में शादी की रस्म चल रही थी. महिलाएं गीत गा रही थीं. स्टेज पर वरमाला हुआ. तस्वीरें ली गई. अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर गया. उसे तुरंत स्थानीय एक निजी चिकित्सक के यहां लोग लेकर गए. यहां जांच के बाद दूल्हे को मृत घोषित कर दिया गया. मौत का कारण डीजे को माना जा रहा है. लोगों का कहना है कि दूल्हा बार-बार म्यूजिक बंद करने के लिये कह रहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. बारात परिहार प्रखंड की धनहा पंचायत के मनिथर गांव से आई थी. दूल्हे का नाम सुरेंद्र कुमार बताया गया. उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है. तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसने रेलवे में ग्रुप-डी की परीक्षा पास कर ली थी. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: अडानी">https://lagatar.in/adani-group-gets-big-block-deal-gqg-partners-buys-shares-worth-15446-crores/">अडानी

ग्रुप के हाथ लगी बड़ी ब्लॉक डील, जीक्यूजी पार्टनर्स ने 15,446 करोड़ के शेयर खरीदे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही