Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीवान : यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 6 की हालत गंभीर, कई घायल

Siwan : घने कोहरे के कारण सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में बस और ट्रक भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गये. इनमें से 6 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. एक महिला की हालत नाजुक है, जिसको पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है. (पढ़ें, संसद">https://lagatar.in/parliament-or-supreme-court-who-is-the-super-power-cji-chandrachud-said-the-basic-structure-of-the-constitution-is-our-guide-like-dhruv-tara/">संसद

या सुप्रीम कोर्ट, कौन सुपर पावर… CJI चंद्रचूड़ ने कहा, संविधान की मूल संरचना ध्रुव तारा की तरह हमारी मार्गदर्शक)

गोपालगंज से पटना जा रही यात्रियों से भरी बस

जानकारी के अनुसार, बस गोपालगंज-सीवान होते हुए पटना जा रही थी. इसी क्रम में 36 यात्रियों से भरी बस की टक्कर ट्रक से हो गयी. बस सुबह गोपालगंज से खुली थी और सीवान के कई इलाके से होकर पटना की तरफ जा रही थी. तभी घने कोहरे के कारण चालक को दिखायी नहीं दिया और यह सड़क दुर्घटना हो गयी.  घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों के परखरचे उड़ गये. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-woman-hanged-herself-with-two-children-one-childs-life-saved/">पलामू

: दो बच्चों के साथ महिला ने लगायी फांसी, एक बच्चे की जान बची

गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी

बता दें कि मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों तक कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है. ऐसे में चालकों को गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरुरत है. दरअसल अंदर में बैठे लोगों की सांसों की हवा शीशे बंद रहने के कारण बाहर नहीं जा पाती है और बाहर के मौसम के कारण धुंध जमने लगती है. इसे हाथ से कपड़े से साफ करने पर दाग रह जाता है और जैसे ही फिर से धुंध जमती है तो देखने में परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए चालकों को गाड़ी की खिड़की थोड़ी-सी खोलकर रखने की सलाह दी जाती है. ताकि शीशे में धुंध ना जमे. इसे भी पढ़ें : जिंदगी">https://lagatar.in/hazaribaghs-nirbhaya-lost-the-battle-with-life-treatment-was-going-on-in-rims/">जिंदगी

से जंग हार गयी हजारीबाग की निर्भया, रिम्स में चल रहा था इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही