Search

 
 
 

सिवान : आम लदी पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां आम से भरी पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी
 

Siwan : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां आम से भरी पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी. मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी भोला साह, अली हुसैन, और संजलपुर निवासी अरविंद कुमार गोंड के रूप में हुई है.

 

 

पिकअप सवार तीनों लोगों की मौके पर ही हुई मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार रात आम लदा पिकअप वाहन मुजफ्फरपुर से सिवान लौट रहा था. जैसे ही वाहन अफराद मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही