Search

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची में छह दिवसीय मेगा समर कैंप का समापन

Ranchi: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में चल रहे छह दिवसीय मेगा समर कैंप का ओरमांझी स्थित तरंग वाटर पार्क में पूरे उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ. यहां बच्चों ने वाटर पार्क के अनेक राइड और खेलों का जमकर लुत्फ उठाया. 20 मई 2023 से चल रहे इस छह दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने तीरंदाजी, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस आदि खेल और बागवानी, पाक कला, नृत्य, संगीत, कथा वाचन, योग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोडिंग, सुलेख आदि कौशल से संबंधित क्रियाकलापों का जमकर लाभ उठाया. बच्चों के लिए यह समर कैंप पाठ्येतर गतिविधियों के अतिरिक्त उनके क्षमता विकास, एकाग्रता, सीखने के तरीके तथा सामाजिक कौशल के विकास में लाभदायक सिद्ध हुआ. इसे पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-upper-municipal-commissioner-furious-over-complaint-of-filling-water-by-forcibly-installing-motor-from-tanker/">आदित्यपुर

: टैंकर से जबरन मोटर लगाकर पानी भरने की शिकायत पर भड़के अपर नगर आयुक्त

समर कैंप से बच्चों का सर्वांगीन विकास

समर कैंप के समापन पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने इस समर कैंप में विदयार्थियों के द्वारा किए गए सीखने के प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि वे अपने सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिभा को इसी प्रकार अलग-अलग तरीकों से निखारने का प्रयास करते रहें. बच्चों के रचनात्मक विकास में विद्यालय परिवार इसी प्रकार के मंच सदैव उपलब्ध कराता रहा है, और भविष्य में भी इसी प्रकार कराता रहेगा. विद्यालय के उप प्राचार्य के. आर. झा ने नए कौशलों को सीखने में विद्यार्थियों के सक्रिय दृष्टिकोण और उनकी रचनात्मकता की सराहना की. उन्होंने बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश का इससे बेहतर उपयोग संभव नहीं है, जहां एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों ने अनेक कौशलयुक्त गुणों को ग्रहण करने का अवसर प्राप्त किया. जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय रचनात्मक शिक्षा का केंद्र है और यह बच्चों को कौशलयुक्त, रचनात्मक और गुणात्मक शिक्षा देने को प्रतिबद्ध है. नर्सरी स्कूल की प्राचार्या सोमा घोष ने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा. जिसमें उन्होंने खुल कर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम किया. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।26 MAY।।‘कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं’।।दो बंदियों की सुरक्षा में 62 जेलकर्मी।।भाजपा नेता को अगवा करने का प्रयास।।पटना में स्कूल बना अखाड़ा।।।..तो डिफॉल्टर हो जाएगा अमेरिका।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

इनका रहा योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि शेखर, सीसीए इंचार्ज दिलीप कुमार, नावारुन सेनगुप्ता, सुषमा प्रसाद, पूनम भगत, सीमा देवघरिया, सोमा सिंह रॉय के साथ-साथ खेल शिक्षक राजाशीष सरकार, विशाल सिंह, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, ताराकांत पटेल,  प्रेम पूर्ति, दुर्गेश पूर्ति,  सुप्रिया के साथ साथ दीपक कुमार, प्रिंस कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//