Search

 
 
 

इजरायली हमले में ईरान के छह बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह, B-2 बॉम्बर्स ने 2000 पाउंड के बम बरसाये

इजरायल द्वारा युद्ध के सातवें दिन आज ईरान के छह बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिये जाने की खबर है. इजरायली सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है. दरअसल इन मिसाइल लॉन्चरों से ईरान इजरायल पर लगातार हमले जारी रखे हुए था.
 
  • ईरान के 80 परसेंट एयर डिफेंस और 60 परसेंट मिसाइल लॉन्चर नेस्तनाबूद कर दिये गये हैं
  • B-2 बॉम्बर्स ने गुरुवार देर रात 2000 पाउंड के कई पेनेट्रेटर बम ईरान पर गिराये
  • खबर यह भी है कि इजरायल ने तीन एडवांस्ड ईरानी डिफेंस सिस्टम भी नष्ट कर दिये हैं.

Tel Aviv : इजरायल द्वारा युद्ध के सातवें दिन आज ईरान के छह बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिये जाने की खबर है. इजरायली सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है. दरअसल इन मिसाइल लॉन्चरों से ईरान इजरायल पर लगातार हमले जारी रखे हुए था.


ब्लैक एंड व्हाइट  वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ईरान ने अपने बैलेस्टिक लॉन्चर ट्रक में छिपाकर रखे थे. एक धमाके में पूरा मिसाइल लॉन्चर तबाह हो जाता है. खबर यह भी है कि इजरायल ने तीन एडवांस्ड ईरानी डिफेंस सिस्टम भी नष्ट कर दिये हैं.

 

 

 


इजरायल और US के मिलिट्री चीफ़ ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि एयरस्ट्राइक से ईरान के मिसाइल खतरे को खत्म करने में बड़ी सफलता मिली है. बता दें कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले इजरायल और खाड़ी देशों के लिए मुसीबत का सबब बन गये हैं.


IDF चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर के अनुसार ईरान के 80 परसेंट एयर डिफ़ेंस और 60 परसेंट मिसाइल लॉन्चर नेस्तनाबूद कर दिये गये हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि खतरा अभी भी बरकरार है.

 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के हेड एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि युद्ध के पहले दिन से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 90फीसदी और ड्रोन हमलों में 83 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है.


कूपर के अनुसार B-2 बॉम्बर्स ने गुरुवार देर रात 2000 पाउंड के कई पेनेट्रेटर बम ईरान पर गिराये. B-2 बॉम्बर्स के निशाने पर जमीन की काफी गहराई में लगे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर थे.


जानकारों के अनुसार बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट होने से ईरान की हमला करने की क्षमता कमजोर पड़ गयी है. ईरान अब बचाव की स्थिति में आ गया है.  कहा गया है कि इजरायल का डिफेंस सिस्टम आयरन डोम, डेविड स्लिंग और एरो पहले से मजबूत स्थिति में हैं. इजरायल ईरान से 2000 किलोमीटर दूर हे.


वहां तक हमले करने के लिए  ईरान को मध्यम-लंबी दूरी की मिसाइलों  घदर-1 या खैबर शेकन की जरूरत है. लेकिन ईरान के लॉन्चर और स्टॉक नष्ट होने से क्षमता कम हो गयी है. ऐसे में इजरायल अभी ईरान के एयरस्पेस पर हावी हो गया हे.  वैसे खबर आया है कि ईरान ने आज शुक्रवार सुबह एक बार फिर खाड़ी देशों पर हमले किये हैं.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही