Search

 
 
 

कोयल नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज पहुंचे राधाकृष्ण किशोर

Palamu News: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान चैनपुर के पतहरिया खुर्द गांव के पांच युवकों के कोयल नदी में डूबने की दुखद सूचना मिली. वहीं, पाटन प्रखंड के नानी झरिया गांव निवासी शिल्पी कुमारी, पिता दीपू राम की भी नदी में डूबने से मौत हो गई.
 
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

Palamu News: पलामू जिला में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई. इनमें चैनपुर प्रखंड के पतहरिया खुर्द गांव के पांच युवक और पाटन प्रखंड के नानी झरिया गांव की शिल्पी कुमारी शामिल हैं.

 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान चैनपुर के पतहरिया खुर्द गांव के पांच युवकों के कोयल नदी में डूबने की दुखद सूचना मिली. वहीं, पाटन प्रखंड के नानी झरिया गांव निवासी शिल्पी कुमारी, पिता दीपू राम की भी नदी में डूबने से मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद राधाकृष्ण किशोर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने वहां सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया. संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई गई.

 

राधाकृष्ण किशोर ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही