Search

 
 
 

छह टन अवैध लोहा लोड पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला बाना स्थित बंद अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट से लोहा चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध लोहा लदे एक पिकअप वैन जेएच 01 ईएस 5966 को पकड़ा. जब्त वाहन में लगभग 6 टन अवैध लोहा लोड है. जब्त लोहा बंद अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट का बताया जा रहा है, जिसे अन्यत्र कहीं ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने पिकअप वैन के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्‍स की पहचान बालूमाथ के धाधु न‍िवासी रामकिशुन राम का 33 वर्षीय बेटा कार्तिक उरांव और नगर चंदवा न‍िवासी रामकिशुन उरांव का 28 वर्षीय बेटा किरण उरांव के रूप में हुई है. गिरफ्तार दोनों युवकों को सुसंगत धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है. छापामारी अभियान में एएसआई सुनील कुमार राय समेत चकला पिकेट के जवान शामिल थे. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही