Search

 
 
 

सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में चलेंगी कौशल प्रशिक्षण कक्षाएं, विभाग ने मांगी रिपोर्ट

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर समेत राज्य भर में विद्यालयों में कौशल विकास कक्षाओं का संचालन किया जायेगा. इन कक्षाओं का संचालन प्लस टू उच्च विद्यालयों के अलावा उत्क्रमिक उच्च विद्यालय अथवा गैर सरकारी विद्यालयों में किया जा सकता है. इसके लिए राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार ने राज्य भर के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) से रिपोर्ट मांगी है. यह रिपोर्ट विभाग को 31 जनवरी तक सौंपना है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-raghukul-and-singh-mansion-supporters-clash-many-injured-in-bomb-and-firing/">धनबाद:

रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों में भिड़ंत, बम व गोलीबारी में कई जख्मी
बताया गया है कि कौशल प्रशिक्षण कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक किया जायेगा. इसके लिए वैसे प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय या गैर सरकारी विद्यालयों का चयन करना है, जहां लैब तथा 200 से 300 स्क्वायर फीट के चार कमरे प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध हैं. बता दें कि इन कक्षाओं का संचालन ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्कील एक्यूजिशन (बिरसा) योजना के तहत किया जाना है. यह झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की योजना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही