Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस एप के माध्यम से जिले के कुशल कारीगरों को काम मिलेगा : अन्नपूर्णा देवी

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा जिला प्रशासन की पहल से रविवार को MIHY सेवार्थ कोडरमा एप की शुरुआत की गई है. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस एप को लांच किया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का एप का शुरुआत किया जाना एक सराहनीय पहल है. इस एप के माध्यम से जिले के कुशल कारीगरों को काम मिलेगा. आम जनों को घर बैठे कुशल कारीगरों की सेवा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आम जन इस एप के माध्यम से सर्विस को बुक कराते हुए सेवा प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कोडरमा जिले के सभी कुशल कारीगरों से अपील करते हुए कहा कि इस एप को डाउनलोड करते हुए अपने सर्विस के साथ रजिस्ट्रेशन करें. आम जनों से अपील करते हुए कहा कि इस एप को डाउनलोड करते हुए कुशल कामगारों का सर्विस प्राप्त करें. डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि देश के बहुत सारे क्षेत्र में इस तरह का एप संचालित किया जा रहा है. लेकिन कोडरमा में इस एप की शुरुआत करना जिला प्रशासन की एक छोटी सी पहल है. एप में जिले के स्किल पर्सन का नाम और नंबर रहेगा. उनसे संपर्क कर सेवा प्राप्त की जा सकती है. इसे भी पढ़ें-   बुधवार">https://lagatar.in/cabinet-meeting-of-modi-government-on-wednesday-likely-to-seal-the-return-of-agricultural-laws/">बुधवार

को मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक, कृषि कानूनों की वापसी पर मुहर लगने की संभावना          
यह एप स्किल लोगों का एक प्लेटफार्म है. इसमें बिजली मिस्त्री, पेन्टर, प्लंबर मिस्त्री, कारपेंटर, नाई और एसी सर्विस वालों के बारे में जानकीर होगी. लोग इस एप के जरिये घर बैठे उनकी सेवा ले सकेंगे. इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा. इस एप को डेवलप करने में मनीष कुमार वर्मा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा और जिला नियोजन पदाधिकारी मो. इमरान फारूकी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-modi-lies-people-do-not-trust-singhvi-said-china-has-established-a-village-in-arunachal/">राहुल

गांधी ने कहा, मोदी झूठ बोलते हैं, जनता को भरोसा नहीं, सिंघवी बोले, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में गांव बसाया, पीएम मोदी चुप हैं        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही