Dhanbad news : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (SNMMCH) परिसर में शुक्रवार को मेडिकल छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में वर्ष 2020 बैच के 50 से अधिक एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
समारोह को लेकर छात्रों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य, प्राचार्य और प्रोफेसर मौजूद रहे. लंबे समय तक पढ़ाई और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र मिलने का पल उनके लिए यादगार रहा.
वर्ष 2020 बैच के छात्र-छात्राओं ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इस विशेष समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान 50 से अधिक छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.छात्रों ने कहा कि डॉक्टर बनने का सपना सिर्फ उनका नहीं बल्कि उनके माता-पिता और पूरे परिवार का होता है. वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के बाद जब वे मेडिकल की डिग्री पूरी करते हैं और माता-पिता अपने बच्चों को प्रमाणपत्र लेते देखते हैं तो यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का पल होता है.
समारोह के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया. साथ ही मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद डॉक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया.ग्रेजुएशन सेरेमनी में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी एक यादगार पल दिया. वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने वाले छात्रों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी साफ नजर आई.

