Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, New York, New Jersey और Boston में इमरजेंसी घोषित, 7 करोड़ लोग प्रभावित

Advertisement
Advertisement
 New York :  पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका  शनिवार को बर्फीले तूफान की चपेट में है. वहां जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया. न्यूयार्क, न्यू जर्सी और बोस्टन में इमरजेंसी घाषित की गयी है. लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गयी है. तूफान की वजह से इलाके के लगभग सात करोड़ लोग बिजली कटौती झेल रहे हैं. परिवहन व्यवस्था पर   बुरा असर पड़ा है.  खबरों के अनुसार नेशनल वेदर सर्विस( NWS) द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/election-commissions-decree-ban-on-exit-polls-in-five-states-from-february-10-to-march-7-punishment-will-be-given-if-the-rules-are-broken/">चुनाव

आयोग का फरमान, पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर रोक, नियम तोड़ा तो मिलेगी सजा

बम साइक्लोन का प्रभाव बहुत तेज होता है

न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे शहरों में तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव नजर आ रहा है. नेशनल वेदर सर्विस ने शनिवार को बम साइक्लोन (bomb cyclone)` की पुष्टि की है. जान लें कि बम साइक्लोन का प्रभाव बहुत तेज होता है. यह साइक्लोन तब बनता है,  जब पृथ्वी की सतह के पास की हवा वायुमंडल में तेजी से ऊपर उठती है. मैसाचुसेट्स   के कुछ हिस्सों में तीन फीट तक बर्फ गिरी है. लगभग 117,000 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर है.   . इसे भी पढ़ें : इजरायल">https://lagatar.in/ask-israel-for-an-advance-version-of-pegasus-p-chidambarams-jibe-at-pm-modis-statement-on-best-time-of-friendship-with-israel/">इजरायल

से Pegasus का एडवांस वर्जन मांगिए… पीएम मोदी के इजरायल से दोस्ती का बेस्ट टाइम वाले बयान पर पी चिदंबरम का तंज

लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत  

तूफान को देखते हुए न्यूयार्क, न्यू जर्सी और बोस्टन में इमरजेंसी घाषित की गयी है. लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गयी है.  शनिवार को 3,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयी. फ्लोरिडा के दक्षिण में NWS ने ठंड को लेकर अलर्ट घोषित किया गया. बता दें कि तूफान की वजह से पूर्वी समुद्र तट पर कस्बों और शहर के लोगों को आगाह किया गया है कि वे घर पर ही रहें. अनावश्यक यात्रा से बचें. अधिकारियों ने जानकारी दी कि बर्फीले तूफान के बीच एक महिला को उसकी कार में मृत पाया गया है. मैनहट्टन में  रेल लाइनों को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था. न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर बर्फ के टुकड़े गिर रहे थे. इसे भी पढ़ें : कनाडा">https://lagatar.in/canadian-pms-residence-20-thousand-trucks-surrounded-news-of-justin-trudeaus-escape-70-km-long-line/">कनाडा

के पीएम का आवास 20 हजार ट्रकों ने घेरा, जस्टिन ट्रूडो के भागने की खबर, 70 किमी लंबी लाइन लगी

15 दिन पूर्व भी खतरनाक बर्फीला तूफान आया था 

बता दें कि 15 दिन पूर्व भी  अमेरिका के दक्षिण-पूर्व इलाके में तेज हवाओं और बर्फबारी के साथ खतरनाक बर्फीला तूफान आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी.  सड़कों पर बर्फ  की चादर बिछ गयी. अनेक पेड़ गिर गये थे. तूफान के चलते जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलीना, साउथ कैरोलीना और फ्लोरिडा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी. नेशनल वेदर सर्विस स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर  के अनुसार  नॉर्थ कैरोलीना,साउथ कैरोलीना, जॉर्जिया, टेनेसी और वर्जीनिया के कुछ हिस्सों में प्रति घंटे एक इंच से अधिक बर्फ गिरी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही