- अफवाह से निपटने के लिए बिहार सकार का एक्शन
- मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई तक इंटरनेट सेवा प्रभावित
- व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम नहीं चला सकेंगे
Muzaffarpur: छात्र आंदोलन का दायरा दिल्ली से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैल गया है. इस आंदोलन में कुछ असमाजिक तत्व भी घुस आए हैं, जो आंदोलन को तो कमजोर कर ही रहे हैं, सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. बिहार के कई जिले भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. अफवाह से निपटने के लिए मुजफ्फरपुर में प्रशासन ने सोशल नेटवर्किंग सेवा बंद कर दिया है.
इसे भी पढ़ें:
मजफ्फरपुर में अफवाह रोकने के लिए गृह विभाग ने 26 जुलाई तक सोशल नेटवर्क को बंद किया गया है. आदेश में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर के टाउन-वन और पुलिस सब डिवीजन टाउन-2 में 24 जुलाई साढ़े 12 बजे से 26 जुलाई सुबह 10 बजे तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स और मैसेजिंग सर्विस सहित 24 तरह की सेवाएं प्रभावित होंगी. गृह विभाग ने टेलीकम्यूनिकेशन एक्ट-2023 के तहत यह आदेश जारी किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment