Search

 
 
 

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी, 1 करोड़ लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 1100 रुपये

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित कर दी है.
 

Patna: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित कर दी है. सरकार का कहना है कि यह पहल राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 


पेंशन राशि जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि भेजी जाएगी, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 


सरकार के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ राज्य के लाखों बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिल रहा है. नियमित रूप से पेंशन राशि मिलने से इन वर्गों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहायता मिलेगी.

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन वितरण प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. लाभार्थियों के खातों में राशि समय पर पहुंचे, इसके लिए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही