Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सामाजिक कार्यकर्ता ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल, लोकायुक्‍त को सौंपा ज्ञापन

लातेहार जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं. सामाजिक कार्यकर्ता एवं सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने इस संबंध में लोकायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है.
Advertisement
Advertisement
  • लातेहार में जल जीवन मिशन योजना पूरी तरह फेल
  • अनियमितता और बंदरबांट के आरोप
  • जांच की मांग की

Latehar :  लातेहार जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं. सामाजिक कार्यकर्ता एवं सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने इस संबंध में लोकायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. 


ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में नल-जल योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है और अपने मूल उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने से भटक गई है.

 

उनका कहना है कि योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताएं हो रही हैं. विभागीय अधिकारियों और संवेदकों (ठेकेदारों) पर मिलीभगत कर योजना की राशि में बड़े पैमाने पर बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया है. 

Uploaded Image

रवि कुमार डे के अनुसार, किसी भी परियोजना के लिए निर्धारित प्राक्कलन राशि का केवल 30 से 40 प्रतिशत ही वास्तविक कार्यों पर खर्च किया जा रहा है. जबकि शेष धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है.

 

यही वजह है कि कई स्थानों पर योजना का सिर्फ ढांचा ही दिखाई देता है. लेकिन उसका वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जिले के लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

जबकि हर साल इस योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है. 

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं.

रवि कुमार डे ने इस योजना की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में एक शपथ पत्र भी दायर किया है और लोकायुक्‍त को विभिन्‍न अखबारों की कटिंग भी सौंपी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही