Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला और पुष्पा टेटे ने थामा कांग्रेस का दामन

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल होना, गर्व की बात- मीर

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को समाजसेवी सह आंदोलनकारी दयामनी बरला और सेंगल पार्टी की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा टेटे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी का पट्टा एवं माला पहना कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि ऐसे समाजसेवी और आंदोलनकारी दयामनी और पुष्पा टेटे पंचायत के अंतिम व्यक्ति की आवाज के रूप में पूरे झारखंड में हमेशा संघर्षरत रही हैं, जल जंगल और जमीन के लिए झारखंड में आंदोलन कर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ऐसे लोगों द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस के विचारधारा से जुड़कर पार्टी में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है. इसे पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurated-two-ambitious-projects-of-ccl/">पीएम

मोदी ने CCL की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का किया लोकार्पण

आदिवासी समाज अपने हक की लड़ाई के लिए इनके नेतृत्व को है मानता- ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दयामनी बारला की पहचान झारखंड में एक सामाजिक आंदोलनकारी की रही है, इन्होंने समय पर समाज को दिशा देने के लिए आंदोलन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है. लंबे अंतराल से यह झारखंड के जनमानस, गरीब, आदिवासियों, वंचित, दबे, कुचले लोगों की एक मुखर आवाज के रूप में जानी जाती है, आदिवासी समाज भी अपने हक हुकूक की लड़ाई के लिए इनके नेतृत्व को मानता है.

आदिवासियों के शोषण, जल जंगल जमीन के लिए 30 वर्षों से संघर्षरत हूं- दयामनी

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दयामनी बारला ने कहा कि प्रारंभ में लोगों के अधिकारों के लिए कलम को हथियार बनाकर अपनी लेखनी से मैंने संघर्ष की शुरुआत की. इसके बाद पिछले 30 वर्षों से लगातार मजदूरों, गरीबों और आदिवासियों के शोषण, जल जंगल जमीन और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी संघर्षरत हूं. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-01-mar-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।01 MAR।।धनबाद: हर्ल फैक्ट्री का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन।।पीएम की नीतियों से आगे बढ़ेगा झारखंड-चंपाई।।झामुमो-भाजपा में चले बयानों के तीर।।RJD विधायक भरत बिंद ने छोड़ी पार्टी।। बांग्लादेशः बिल्डिंग में लगी आग, 44 की मौत।।समेत कई अहम खबरें।।

आज जनता नहीं जागी तो भावी पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी : पुष्पा

मौके पर पुष्पा टेटे ने कहा कि आज देश जिन हालातों से गुजर रहा है, उसकी हालत देखकर मैं कांग्रेस में शामिल हो गई. आज समाज को एकजुट होकर कर बुरी स्थिति को पैदा करने वालों से देश को मुक्त कराने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर आज जनता नहीं जागी तो भावी पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी. पार्टी में शामिल होने वाले में प्रेमलता इंदवार, सुषमा बिरूली, बंसत टोपनो, रिता टूडू, पिटर होरो, एनएन टोपनो, हिरामनी भेंगरा, जॉन कच्छप, जादू सिंह मुंडा, बुधराम बोदरा, जोलेन टोपनो, फ्रांसिंग, अमर सोई आदि सैकड़ों की संख्या में शामिल थे. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कालीचरण मुंडा, संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनल शांति, राकेश किरण महतो, गजेंद्र सिंह, ममता देवी, निरंजन पासवान शामिल थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही