Search

 
 
 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप मामला : एसपी ने गठ‍ित की एसआईटी

 
Chaibasa : चाईबासा के पुराना हवाई अड्डे के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप मामले में एसपी आशुतोष शेखर ने एसआईटी टीम का गठन किया है. शनिवार को एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसआईटी आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है. इधर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं.

पुलिस हर पहलू की कर रही है जांच

एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी टीम हर पहलू की जांच कर रही है. एसआईटी टीम का नेतृत्व चाईबासा डीएसपी दिलीप खलखो और जगन्नाथपुर डीएसपी इकुड डुंगडुंग कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सेल का भी सहारा लिया जा रहा है.

 सदर अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज

घटना गुरुवार शाम की है, पीड़िता अपने दोस्त के साथ पुराना चाईबासा स्थित एरोड्रम की ओर गई थी. उसी दौरान 9-10 युवक वहां पहुंचे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रात करीब सात बजे घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता के कई टेस्ट भी कराए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-6-state-tax-joint-commissioner-got-promotion-notification-issued/">रांची

: 6 राज्य कर संयुक्त आयुक्त को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही