Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में कहीं पुलिस मुखबिर बताकर हत्या, तो कहीं लेवी के लिए नक्सलियों का तांडव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में पिछले एक महीने के दौरान नक्सलियों ने कहीं पुलिस का मुखबिर बताकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. तो कहीं लेवी के लिए वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने का काम किया है. इसके अलावा झारखंड पुलिस ने जहां एक तरफ कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की दबिश से परेशान होकर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-writes-letter-to-pm-appeals-for-quick-decision-on-sarna-dharmacode/">सीएम

हेमंत ने पीएम को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला लेने की अपील

जानें एक महीने की नक्सल गतिविधि

01 सितंबर: पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. 02 सितंबर: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास उर्फ फगुआ दास को गिरफ्तार किया. 02 सितंबर: सिमडेगा जिला के बानो पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण में लगे मशीन को आग के हवाले कर दिया. 04 सितंबर: खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के शीर्ष कैडर दयाल पूर्ति उर्फ अभिमान को खूंटी जिला के साप्ताहिक बिंदा बाजार से गिरफ्तार कर लिया. 05 सितंबर: लातेहार पुलिस ने पांच लाख के इनामी जेजेएमपी उग्रवादी सुशील उरांव को गिरफ्तार किया. 08 सितंबर: चाईबासा में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर बीएसएफ के पूर्व जवान सुखलाल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. 13 सितंबर: कोल्हान वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए आईईडी के विस्फोट होने से ट्रैक्टर के खलासी की मौत हो गई. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. 16 सितंबर: गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली सोमरा उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सोमरा पिछले 16 साल से फरार चल रहा था. 19 सितंबर: चाईबासा जिला के गोईलकेरा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को बरामद किया. 22 सितंबर: जेजेएमपी के सब-जोनल कमांडर कमलेश सिंह उर्फ मुकेश ने लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. 25 सितंबर: लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चट्टी नदी पुल के पास रेलवे निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. 26 सितंबर: चाईबासा जिला के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी और स्पाइक होल बरामद किया. इसे भी पढ़ें -ऑनलाइन">https://lagatar.in/demand-for-online-education-decreased-byjus-preparing-to-lay-off-3500-employees/">ऑनलाइन

पढ़ाई की डिमांड घटी, 3500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में Byju’s
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही