Search

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, इंस्टा में रिंग फ्लॉन्ट करती तस्वीर की शेयर

LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस को सरप्राइस दिया है. एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. इसकी जानकारी सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर तीन अलग-अलग फोटो शेयर करके दी है. एक फोटो में वो इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. तस्वीर में सोनाक्षी के फिऑन्से ने उनका हाथ थामा हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर का चेहरा फोटो में रिवील नहीं किया है. (मनोरंजन">https://lagatar.in/category/entertainment/">मनोरंजन

की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
)
https://www.instagram.com/p/CdU1RP7Pesc/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CdU1RP7Pesc/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

पूरा होने जा रहा है सोनाक्षी का सबसे बड़ा सपना...

सोनाक्षी ने सगाई की फोटोज कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की है. एक्ट्रेस ने सभी फोटोज में एक ही कैप्शन के साथ शेयर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरे लिए ये बड़ा दिन है. मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं.

पार्टनर संग सोनीक्षी ने दिये रोमांटिक पोज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Untitled-38.jpg"

alt="" width="630" height="607" /> दूसरी फोटो में सोनाक्षी अपने पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. वहीं तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए मुस्कुरा रही हैं. सोनाक्षी ने भले ही अपने पार्टनर का चेहरा नहीं दिखाया हो. लेकिन फिऑन्से के साथ सोनाक्षी के रोमांटिक पोज देखकर लग रहा है कि सगाई से वो काफी खुश हैं.

खबर सुनकर फूले नहीं समा रहे फैंस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Untitled-39.jpg"

alt="" width="630" height="610" /> सोनाक्षी के अचानक सगाई करने की खबर ने फैंस को हैरान तो किया है. लेकिन यह खबर सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो लकी चार्मिंग कौन हैं, जिसे एक्ट्रेस ने अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है.

लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही सोनाक्षी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Untitled-40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाक्षी ने भले ही पार्टनर का नाम रिवील नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये लकी चार्म कोई और नहीं बल्कि `नोटबुक` फेम एक्टर जहीर इकबाल हैं. काफी समय से सोनाक्षी और जहीर की डेटिंग की खबरें आ रही थीं. लेकिन दोनों ने इस बात को कभी एक्सेप्ट नहीं किया. अब सोनाक्षी के पार्टनर जहीर इकबाल ही हैं या कोई और यह भी जल्द पता चल जायेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//