Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार की गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने की खुदकुशी

Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश के गंधवानी विधानसभा सीट से विधायक हैं उमंग सिंघार

Ranchi/Bhopal: झारखंड कांग्रेस के सहप्रभारी विधायक उमंग सिंघार की गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली है. सोनिया भारद्वाज का शव ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के नेता और मध्यप्रदेश के गंधवानी विधानसभा के विधायक उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले से रविवार को मिला है. 39 साल की सोनिया ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिला पुलिस की मानें तो अब तक की पूछताछ में सामने आया कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे. उनकी पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उनकी शादी कब होने वाली थी. परिचितों के मुताबिक सोनिया पहले पति को छोड़कर उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया.

वहीं पुलिस अब यह जानने में लगी है कि ऐसा क्या हुआ कि सिंघार की अनुपस्थिति में सोनिया ने खुदकुशी कर ली.घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने इशारों में बात की, लेकिन किसी को सीधे जिम्मेदार नहीं लिखा. पुलिस की मानें तो अब पूरा मामला सोनिया के परिवार के बयान पर टिका है. इधर, सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोनिया का शव कोलार सनखेड़ी विश्राम घाट ले आए. सोनिया का बेटा और मां भी साथ थी. कुछ देर बाद विधायक उमंग सिंघार भी वहां पहुंचे. उन्होंने सोनिया के बेटे और मां से बात की. सोनिया के बेटे आर्यन ने अंतिम संस्कार किया. हालांकि किसी ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

भोपाल पुलिस ने सुसाइड नोट को सोनिया की मां को दिखाया है. इसके अलावा इसमें लिखावट विशेषज्ञ की भी मदद ली जा रही है. हालांकि अब इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया है. उनका कहना है कि सोनिया के पिता नहीं हैं. उनकी मां भोपाल आ गई हैं. पुलिस उनसे बातचीत कर रही है. उमंग सिंघार से भी पुलिस ने पूछताछ की है. इस पूरे मामले में जल्द पूरी स्थिति साफ हो जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही