LagatarDesk : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के अनुसार, सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि पीटीआई के अनुसार, सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं. बताते चलें कि सोनिया गांधी दो बार करोना की चपेट में भी आ चुकी हैं. जिसकी वजह से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रही हैं. (पढ़ें, TSPC">https://lagatar.in/tspc-commander-abhay-ji-got-bail-from-the-high-court/">TSPC
कमांडर अभय जी को हाईकोर्ट से मिली बेल)
यौन उत्पीड़न केस : मंत्री संदीप सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, चंडीगढ़ पुलिस समन लेकर पहुंची [wpse_comments_template]
कमांडर अभय जी को हाईकोर्ट से मिली बेल)
Former Congress president Sonia Gandhi admitted to Ganga Ram Hospital in Delhi for routine check-up: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) January">https://twitter.com/PTI_News/status/1610557996035354628?ref_src=twsrc%5Etfw">January
4, 2023
राहुल की भारत जोड़ों यात्रा में दो बार शामिल हुई थीं सोनिया गांधी
बता दें कि सोनिया गांधी दिल्ली वाले पड़ाव में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ एक भावनात्मक तस्वीर साझा की थी. ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था कि मां से मिले प्यार को देश में फैला रहा हूं. वहीं इससे पहले ही सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं. जिसमें राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते दिखे थे. इस फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा अब यूपी पहुंच चुकी है. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-sexual-harassment-case-the-sword-of-arrest-hangs-on-minister-sandeep-singh-chandigarh-police-arrives-with-summons/">हरियाणायौन उत्पीड़न केस : मंत्री संदीप सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, चंडीगढ़ पुलिस समन लेकर पहुंची [wpse_comments_template]
Leave a Comment