Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से कहा, Don't talk to me और संसद में हो गयी दोनों के बीच जोरदार बहस

NewDelhi : आज संसद में वह हुआ, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला. सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हो गयी. जान लें कि आज गुरुवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को लेकर ससंद में भारी हंगामा हुआ. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस पर हल्ला बोला. उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा. इसी क्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली. इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से Don`t talk to me तक कह दिया. इसे भी पढ़ें : 8">https://lagatar.in/8-year-old-girl-told-pm-you-are-modi-ji-you-do-job-in-lok-sabha-tv/">8

साल की बच्ची ने पीएम से कहा, आप मोदी जी हैं… आप तो लोकसभा टीवी में नौकरी करते हो

अधीर रंजन ने बाद में कहा कि उनसे भूल हो गयी

आज संसद (लोकसभा) में हंगामे की वजह अधीर रंजन चौधरी का वह बयान रहा, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बोल दिया था, इसे लेकर भाजपा कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर बरसी. मामला बढ़ते देख अधीर रंजन ने बाद में कहा कि उनसे भूल हो गयी. उनकी जुबान फिसल गयी थी. भाजपा इस मामले को बेवजह तूल दे रही है. स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के क्रम में अधीर रंजन चौधरी के बयान का जिक्र करते हुए कहा, कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है. कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरीमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamta-in-crisis-due-to-arrest-of-minister-partha-chatterjee-recovery-of-crores-voices-of-differences-emerged-in-tmc/">पश्चिम

बंगाल : मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से ममता संकट में, TMC में मतभेद के स्वर उभरे, पार्थ को हटाने की मांग

नारेबाजी  सुन सदन में लौट आयी सोनिया गांधी

स्मृति ईरानी के बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया. सदन स्थगित कर दिया गया. इसके बाद सोनिया गांधी सदन से बाहर जाने लगीं. लेकिन भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी इस्तीफा दो के नारे लगाने लगे. जान लें कि नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस आयी और रमा देवी के पास पहुंची. उन्होंने कहा, इस मामले में अधीर रंजन ने माफी मांग ली है, तो मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है? इसी समय स्मृति ईरानी सोनिया के पास आयी और उन्होंने सोनिया से कहा, मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं, मैंने आपका नाम लिया है. इस पर सोनिया ने जोर से कहा don`t talk to me. इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई. बहस 2 -3 मिनट चली. बहस होते देख दोनों पक्षों के सांसद वहां आये और सोनिया गांधी व स्मृति ईरानी को वहां से ले गये. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपत्नी">https://lagatar.in/adhir-ranjan-trapped-for-speaking-the-rashtrapatni-smriti-irani-in-lok-sabha-nirmala-sitharaman-in-rajya-sabha-slammed-congress-saying-sonia-should-apologize-to-tribals-of-country/">राष्ट्रपत्नी

बोलने पर फंसे अधीर रंजन, लोकसभा में स्‍मृति ईरानी, राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को लताड़ा, कहा, सोनिया देश के आदिवासियों से माफी मांगे

क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?

इस प्रकरण पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया! लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?

निर्मला सीतारमण ने कहा, सोनिया गांधी ने धमकी दी

इस मामले में निर्मला सीतारमण ने कहा, सोनिया गांधी जब हमारी एक सांसद के पास आकर बात कर रही थीं, तब हमारी महिला सांसद उनके पास गयीं और पूछने लगीं कि क्या हो गया, क्या बात हो रही है. तब सोनिया गांधी ने धमकी भरी आवाज से बात की और कहा कि तुम मुझसे बात मत करो. निर्मला सीतारमण ने कहा कि आप देश को गुमराह कर रही हैं. आप बाकी सदस्यों को धमकी दे रही हैं. आपको राष्ट्रपति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने पर माफी नहीं मांग रही हैं. मैं उनसे अपील करती हूं कि वे देश के सामने आयें और इन सबके लिए माफी मांगे.

स्मृति ईरानी तेज आवाज में चिल्लाने लगी :  गीता कोड़ा 

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सदन 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. हम सभी जा रहे थे. तभी बीजेपी के सांसद चिल्लाने लगे. कहा कि सभी लोग सोनिया गांधी का नाम ले रहे थे. सोनिया गांधी इस पर वापस आयी. वे जानना चाह रही थीं कि क्या बात है. वे रमा देवी के पास गयीं उन्होंने कहा, अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है. फिर ये सब क्यों? तभी बीजेपी के सांसद चिल्लाने लगे कि इस्तीफा दो. बीजेपी सांसद सोनिया गांधी को उंगली दिखाकर चिल्लाने लगे. स्मृति ईरानी भी तेज आवाज में चिल्लाने लगी. गीता कोड़ा ने कहा कि स्मृति ईरानी ने यहां तक कहा कि ये बहुत चिल्लाती है. हमें ऐसा लग रहा था कि कहीं बीजेपी के सांसद हम पर हमला न कर दें. इसलिए हम सोनिया गांधी को वहां से निकाल कर वापस लाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही