Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सौरव गांगुली ने क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का बताया नाम

Advertisement
Advertisement
Sourav Ganguly on World Cup 2023 : क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी की है. भारत के पूर्व कप्तान का मानना है कि इस बार विश्व कप के सेमीफाइनल में ये टीमें पहुंच सकती है. पूर्व भारतीय कप्तान ने पांच ऐसी टीमों के नाम बताएं हैं जो इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार हैं. गांगुली ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का नाम नहीं लिया है. गांगुली के अनुसार इस बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम, भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पहुंच सकती है. इसके अलावा गांगुली ने न्यूजीलैंड की टीम को भी प्रबल दावेदार माना है. इसे भी पढ़ें :पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-union-home-ministrys-reply-to-tmc-there-was-no-violence-at-booths-where-capfs-were-deployed/">पश्चिम

बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्रालय का टीएमसी को जवाब, सीएपीएफ की तैनाती वाले बूथों पर कोई हिंसा नहीं हुई

गांगुली ने पांच टीमों का लिया नाम

अपनी बात रखते हुए गांगुली ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रबल दावेदार हैं. आप न्यूजीलैंड को भी कम नहीं आंक सकते हैं. वहीं, मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बेहतर होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडर गार्डन में हो. हम चाहते हैं कि कोलकाता में भारत-पाक सेमीफाइनल मैच हो तो यह काफी रोमांचक होगा." बता दें कि विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 अक्टूबर को अहगमदाबाद में होना है. वैसे, विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो जाएगा. भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने वाली है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sss-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विश्व कप में भारत के मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता भारत बनाम नीदरलैंड्स, 11 नवंबर, बेंगलुरु इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-arrested-in-sumit-yadav-and-his-wifes-murder-case/">साहिबगंज

: सुमित यादव व उनकी पत्नी की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही