Search

साउथ एक्टर सुधीर वर्मा ने की खुदखुशी, इंडस्ट्री में शोक की लहर

LagatarDesk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. एक्टर सुधीर वर्मा ने विशाखापट्टनम स्थित अपने घर पर सुसाइड कर ली. एक्टर के आत्महत्या करने की वजह अबतक सामने नहीं आयी है. लेकिन कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सुधीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. इसी वजह से उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया. सुधीर वर्मा की खुदखुशी की खबर से इंडस्ट्री सदमे में है. (पढ़ें, खास">https://lagatar.in/republic-day-celebrations-will-be-special-only-indigenous-weapons-will-be-displayed-agniveer-will-also-be-seen/">खास

होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे)

को-एक्टर सुधाकर ने मौत की पुष्टि की

एक्टर सुधाकर कोमकुला ने सुधीर वर्मा की मौत की जानकारी दी है. उन्होंने ट्विटर पर सुधीर वर्मा के कई फोटोज शेयर की है. साथ ही इमोशनल पोस्ट में लिखा कि सुधीर! इतना लवली और वार्म लड़का `आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई! इस तथ्य को पचा नहीं सकते कि आप और नहीं हैं! ॐ शांति! इसे भी पढ़ें : हरे">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-green-mark-sensex-rises-180-points-nifty-crosses-18000/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के पार

‘कुंदनपू बोम्मा’ से एक्टर को मिली थी पहचान

सुधीर वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें उन्होंने साल 2013 में फिल्म `स्वामी रा रा` से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2016 में वो फिल्म ‘कुंदनपू बोम्मा’ में नजर आये थे. सुधाकर कोमकुला ने इस फिल्म में सुधीर के साथ काम किया था. ‘कुंदनपू बोम्मा’ फिल्म से सुधीर वर्मा को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. उन्होंने तेलुगू सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली थी. इसके बावजूद भी एक्टर को कुछ खास फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे थे. इसकी वजह से वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे. इसे भी पढ़ें : उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-may-leave-jdu-in-february-nitish-kumar-will-be-harmed/">उपेंद्र

कुशवाहा फरवरी में छोड़ सकते हैं जेडीयू ! नीतीश कुमार को होगा नुकसान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp