Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित

Ranchi : दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट–2026 का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई तक किया गया. आज समापन के उपरांत नवीन पुलिस केंद्र रांची में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट–2026 का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई तक किया गया. आज समापन के उपरांत नवीन पुलिस केंद्र रांची में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि ADG मनोज कौशिक ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. 

 

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान क्षमता एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

 

इस अवसर पर SSP राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

 


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही