में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका)
वित्तीय वर्ष में 51.86 मिलियन टन कोयला लोड हुआ
वित्तीय वर्ष के दौरान 51.86 मिलियन टन कोयले लोड किया गया. जो पिछले वर्ष की तुलना में 24% अधिक है. इस्पात संयंत्रों की माल ढुलाई में 7%, सीमेंट में 17%, उर्वरक में 3% और पेट्रोलियम उत्पादों में 5% की वृद्धि हुई है. माल ढुलाई और राजस्व के अलावा दूसरे सेक्टर में भी दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इसे भी पढ़ें : टोरी">https://lagatar.in/rani-durgavati-devi-of-tory-state-passes-away-wave-of-mourning/">टोरीस्टेट की रानी दुर्गावती देवी का निधन, शोक की लहर
16 फीसदी बढ़ा राजस्व
2022-23 में दक्षिणी पूर्वी रेलवे ने 21,333 करोड़ की कमाई कर अब तक का सर्वाधिक सकल मूल राजस्व हासिल किया है. जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 16% अधिक है. इस रेलवे जोन ने टिकट चेकिंग से 105.80 करोड़ की कमाई की. जो पिछले साल की तुलना में 148% अधिक है. इस वर्ष दक्षिण जोन ने 8.70 करोड़ का सर्वश्रेष्ठ गैर-किराया आय अर्जित किया. जो पिछले साल तुलना में 89% अधिक है. रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने 390.30 करोड़ स्क्रैप बिक्री की कमाई से हासिल की है. जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 21% अधिक है. इस जोन ने ट्रैक नवीनीकरण कार्य में भी सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया है. दक्षिणी पूर्वी रेलवे ने 454.8 किमी का ट्रैक नवीनीकरण किया है. जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 95.3 किमी अधिक है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-director-in-charge-of-bsl-encouraged-the-steel-workers/">बोकारो: बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने की इस्पातकर्मियों की हौसला अफ़जाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment